औरंगाबाद, ग्रामीणः औरंगाबाद समाहरणालय में जिला भू-अजर्न कार्यालय में पदस्थापित आदेशपाल सत्यदेव यादव के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इसमें घायल आदेशपाल का इलाज कराने के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया है. आदेशपाल शहर स्थित कथरूआ का रहने वाला है. घटना बुधवार की रात 9 बजे के करीब की है. इसकी जानकारी पर नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर घायल का बयान लिया.
आदेशपाल ने पुलिस को बताया है कि गांव के ही टुटु सिंह, रंजीत सिंह, अनूप सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुप्ता सिंह सहित 9-10 की संख्या में आये लोगों ने बेवजह मारपीट की, इसमें गंभरी रूप से घायल हो गये. बताया है कि उनका पुत्र विनोद कुमार अर्ध विक्षिप्त है. सरस्वती प्रतिमा विसजर्न के दौरान उक्त लोग उसे जुलूस में ले गये. जब काफी देर होने के बाद भी वह नहीं लौटा तो दूसरे पुत्र प्रमोद सिंह को उसे खोजने के लिए भेजा.
जुलूस के दौरान जब प्रमोद ने अपने भाई के बारे में उन लोगों से पूछताछ की तो सभी ने उसके साथ मारपीट की. इसकी जानकारी पर कारण पूछने गये तो मेरे साथ भी उन लोगों ने मारपीट की. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष रामनरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मामले की छानबीन की रही है.
