मोहनिया (नगर) : भभुआ रोड स्टेशन को दलाल मुक्त बनाने का प्रयास रेल पुलिस ने तेज कर दिया है. भभुआ रोड स्टेशन के टिकट काउंटर पर लाइन लगाने वाले दलालों की अब खैर नहीं. टिकट काउंटरों पर आरपीएफ की नजर उक्त रहेगी. बता दें कि बुधवार को रेल टिकट की कालाबाजारी की खबर ‘प्रभात खबर’ में प्रमुखता से छपने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
गुरुवार को भभुआ रोड स्टेशन जांच के लिए पहुंचे आरपीएफ इंचार्ज ब्रजेश कुमार ने बताया कि जवानों को टिकट काउंटर के आस-पास सादे लिबास में लगाया जायेगा.ये जवान यात्री के रूप मे लाइन में दलालों पर कड़ी नजर रखेंगे. गौरतलब है कि भभुआ रोड स्टेशन पर रेल अधिकारियों की मिलीभगत केकारण इन दिनों दलालों की खूब कट रही है.
