बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

औरंगाबाद (कोर्ट) : राज्य सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट-2014 ‘तरंग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में पूरे जिले के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य शिक्षा परियोजना के एडीपीसी मो तैयब ने फीता काट कर किया. इसके बाद प्रतियोगिता में आयोजित विभिन्न इवेंट्स में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखायी. बभंडी स्थित […]

औरंगाबाद (कोर्ट) : राज्य सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट-2014 ‘तरंग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में पूरे जिले के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य शिक्षा परियोजना के एडीपीसी मो तैयब ने फीता काट कर किया.

इसके बाद प्रतियोगिता में आयोजित विभिन्न इवेंट्स में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखायी. बभंडी स्थित स्कूल परिसर में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में स्कूल स्तर से शुरू होकर प्रखंड स्तर पर चयनित बच्चों ने भाग लिया.

कई स्पर्धाओं का आयोजन

जिलास्तरीय तरंग कार्यक्रम के तहत आयोजित खेल, एथलेटिक्स व गीत-संगीत आदि कई स्पर्धाओं का आयोजन हुआ. इसमें 400 मीटर व 100 मीटर की दौड़, 400 मीटर रीले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, वॉलीबॉल, पेंटिंग, क्विज व सुगम-संगीत प्रतियोगिता आदि में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इनमें से सभी इवेंट्स में से एक बालक व एक बालिका और 400 मीटर की रीले दौड़ में चार बालक व चार बालिकाओं, कबड्डी व वॉलीबॉल में 10-10 बालक व बालिकाओं का चयन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >