देशभक्तों के लिए प्रेरणास्रोत है नेताजी का जीवन

औरंगाबाद (कोर्ट) : सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. शहर के न्यू एरिया मुहल्ला स्थित अनुग्रह कन्या हाई स्कूल में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. वक्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की जीवनी […]

औरंगाबाद (कोर्ट) : सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. शहर के न्यू एरिया मुहल्ला स्थित अनुग्रह कन्या हाई स्कूल में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की.

वक्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश भी डाला. उपस्थित शिक्षिका, शिक्षक व छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी रामप्रवेश सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी को ही हुआ था. वे स्वतंत्रता सेनानी वं आजाद हिंद फौज के नायक थे. उन्होंने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिये थे. तुम मुङो खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा उन्होंने ही दिया था.

ओड़िसा के कटक में जन्में सुभाष चंद्र बोस को सम्मान में नेता जी भी कहा जाता है. उन्होंने कहा कि आज नेता जी के विचारों, सोच व आदर्शो को अपनाने की जरूरत है. आइसीएस की परीक्षा पास करने के बाद वे स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ गये व अंगरेजों के खिलाफ जंग में कूद पड़े. इस मौके पर विशाल दत्त मिश्र, अर्पणा सिंह, मोहम्मद नदीम, रेणु कुमारी, शिल्पी रानी सहित अन्य शिक्षिका एवं छात्राएं उपस्थित थीं.

राकांपा ने भी दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा लव कुश आश्रम पटेल कॉलोनी में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ पटेल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस देश भक्ति के अद्वितीय मिसाल थे. देश के युवाओं को जगाने व उनमें जोश जगाने के लिए नारा भी दिया था.

देश को आजाद कराने में उन्होंने अपनी जान की बाजी तक लगा दी. इस अवसर पर विनय कुमार, राजनीश गिरी, गुंजन कुमार, ददन यादव, नंदन कुमार, समरेश कुमार, संतोष कुमार, सतीश कु मार, राकेश कुमार, मालती पटेल, शशिकांत कुमार, अंकित कुमार आदि उपस्थित थे. इधर, ज्ञानलोक आवासीय विद्यालय में भी समारोह आयोजित कर सुभाष चंद्र बोस को याद किया गया.

समारोह में वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला. इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ पटेल, प्राचार्य अमरेश कुमार, गंगा सिंह, विश्वकर्मा कुमार, श्रद्धा कुमारी, रवि कुमार पटेल, अमन कुमार सिंह, गोविंद सिंह, उर्मिला देवी, सुधीर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >