बरात में मारपीट, छह घायल, जेवर भी लूटे

दूल्हे के पिता ने दर्ज करायी नामजद प्राथमिकी असामाजिक तत्वों ने कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़े औरंगाबाद /बारुण : बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव में बरात के दौरान असामाजिक तत्वों ने जम कर उत्पात मचाया. कई बराती वाहनों के शीशे तोड़ दिये व समान लूट लिये. बरातियों के साथ मारपीट भी की गयी. […]

दूल्हे के पिता ने दर्ज करायी नामजद प्राथमिकी

असामाजिक तत्वों ने कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़े
औरंगाबाद /बारुण : बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव में बरात के दौरान असामाजिक तत्वों ने जम कर उत्पात मचाया. कई बराती वाहनों के शीशे तोड़ दिये व समान लूट लिये. बरातियों के साथ मारपीट भी की गयी. सराती पक्ष भी आपस में भीड़े, जिसमें छह लोग जख्मी हो गये. विवाह समारोह का कवरेज कर रहे कैमरामैन की भी पिटाई की गयी और उसका कैमरा भी लूट लिया गया. घटना मंगलवार की देर रात की है. इस मामले में दोनों पक्ष का अलग-अलग तर्क है. एक पक्ष बुधवार की सुबह- सुबह ही सदर अस्पताल पहुंचा और गांव के ही लड़की पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया.
इस घटना की प्राथमिकी बराती पक्ष से दूल्हे के पिता व बारुण थाना क्षेत्र के चिरैला निवासी महेंद्र सिंह के बयान पर दर्ज हुई. पुलिस को दिये बयान में महेंद्र सिंह ने कहा है कि वह अपने बेटे अखिलेश कुमार की बरात लेकर टेंगरा गांव में महेंद्र यादव के घर पहुंचा. उनकी बेटी प्रियंका से मेरे बेटे की शादी होनी थी. वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान रात एक बजे के करीब टेंगरा गांव के ही स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह के बेटे बबलू कुमार व विजय सिंह के बेटे अमित कुमार ने कार्यक्रम में बाधा पहुंचायी. लड़के पक्ष के लोगों ने जब मना किया, तो धमकी देते हुए दोनों निकल गये और कुछ देर बाद सात की संख्या में पहुंचे व बरातियों से मारपीट शुरू कर दी. बरातियों के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. एक वाहन में रखे दुल्हन के जेवरात, कपड़ा व अन्य समान लूट कर भाग निकले. कैमरामैन विक्की कुमार की भी पिटाई की गयी और उसका कैमरा भी लूट लिया गया. बबलू और अमित के साथ राजा कुमार, टुनटुन कुमार, नीरज कुमार, श्रवण कुमार व रोहित कुमार भी लूट में शामिल थे. बारुण थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है. इधर, दूसरे पक्ष के बबलू कुमार, अमित कुमार, श्रवण कुमार, डब्लू कुमार व रोहित कुमार ने सदर अस्पताल में अपना इलाज करवाया. इसमें श्रवण की हालत गंभीर बतायी जा रही है. इन लोगों ने दुल्हन के पिता महेंद्र यादव व उनके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है. इन लोगों ने स्पष्ट कहा है कि लूट की कोई घटना नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >