पिकअप से 121 कार्टन में 2904 बोतल विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

झारखंड के चतरा से औरंगाबाद लायी जा रही थी शराब की खेप

झारखंड के चतरा से औरंगाबाद लायी जा रही थी शराब की खेप एनएच-19 पर मदनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई झारखंड के बोकारो जिले के रहनेवाला है गिरफ्तार चालक फोटो नंबर-5- जब्त शराब के साथ पुलिस कर्मी प्रतिनिधि, मदनपुर मद्यनिषेध अभियान के तहत मदनपुर थाना पुलिस को गुरुवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवनाथ बिगहा मोड़ के पास एनएच-19 पर सघन वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. जब्त शराब की 1088 लीटर है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मद्य निषेध नियंत्रण ब्यूरो, पटना से गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड नंबर की एक पिकअप शेरघाटी से औरंगाबाद की ओर शराब की बड़ी खेप लेकर जा रही है. इसके बाद शिवनाथ बिगहा मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गयी. इसमें भारी मात्रा में शराब जब्त हुई. जांच के दौरान पिकअप से विदेशी शराब के व्हिस्की के 98 कार्टून में 375 एमएल का 2352 बोतल, दो कार्टून में 48 बोतल तथा वाइट व्हिस्की के 21 कार्टून में 504 बोतल जब्त की गयी. कुल 121 कार्टन में 2904 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. गिरफ्तार चालक की पहचान झारखंड के बोकारो जिला के सेक्टर-6 सी झोपड़ी निवासी चंद्रमोहन महतो के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि उसे झारखंड के चतरा से औरंगाबाद तक शराब पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पिकअप चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार चालक को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.इस छापेमारी में एसआई सुरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, राजन कुमार गिरी, एएसआई श्रीकांत पांडेय आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >