छापेमारी में नक्सली समेत पांच लोग गिरफ्तार

औरंगाबाद (नगर) : पुलिस अधीक्षक बाबू राम के निर्देश पर जिले के 13 स्थानों पर शराब निर्माण, बिक्री व सेवन करने वाले लोगों के विरुद्ध छापेमारी की गयी. एक नक्सली सहित दर्जन लोग गिरफ्तार किया गया. एसपी ने कहा कि छापेमारी के क्रम में गोह थाने की पुलिस ने हार्डकोर नक्सली राजेंद्र भुइंया, निवासी कुड़वा, […]

औरंगाबाद (नगर) : पुलिस अधीक्षक बाबू राम के निर्देश पर जिले के 13 स्थानों पर शराब निर्माण, बिक्री व सेवन करने वाले लोगों के विरुद्ध छापेमारी की गयी. एक नक्सली सहित दर्जन लोग गिरफ्तार किया गया. एसपी ने कहा कि छापेमारी के क्रम में गोह थाने की पुलिस ने हार्डकोर नक्सली राजेंद्र भुइंया, निवासी कुड़वा,

थाना गोह को गिरफ्तार किया गया. इस पर गोह थाने में 25 मई, 2011 को लेवी मांगने, आग लगाने व मारपीट करने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज थी. पुलिस के भय से वह फरार चल रहा था. सूचना मिली की वह घर आया हुआ है, जिसके आधार पर इसकी गिरफ्तारी की गयी.

इसके अलावा नवीनगर थाने की पुलिस ने कइल यादव निवासी रामनगर को गिरफ्तार किया है. उस पर शराब बेचने का आरोप था. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट के आरोपित प्रवीण कुमार, पिंटू पासवान, गोविंद कुमार निवासी छोटकी बेला को गिरफ्तार किया. हसपुरा से मोहम्मद शाहीद अंसारी को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >