JDU के पूर्व विधायक ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, वायरल हुआ था शराब पीते वीडियो

पटना/औरंगाबाद : शराब पीते हुए इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो के बाद जदयू विधायक ललन राम ने अंबा थाने में उत्पाद अधीक्षक के सामने सरेंडर कर दिया है. उत्पाद अधीक्षक के मुताबिक विधायक ने उनके सामने थाने में सरेंडर किया. गौरतलब हो कि मंगलवार को जदयू के पूर्व विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ था […]

पटना/औरंगाबाद : शराब पीते हुए इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो के बाद जदयू विधायक ललन राम ने अंबा थाने में उत्पाद अधीक्षक के सामने सरेंडर कर दिया है. उत्पाद अधीक्षक के मुताबिक विधायक ने उनके सामने थाने में सरेंडर किया. गौरतलब हो कि मंगलवार को जदयू के पूर्व विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह खुलेआम शराब पीते हुए दिख रहे थे. जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग द्वारा वीडियो देखने के बाद विधायक की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया गया था.

क्या है वीडियो में ?

इस वीडियो में जदयू के पूर्व विधायक ललन राम ना केवल शराब गटकते दिख रहे हैं, बल्कि नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान को बेफ़जूल भी बता रहे हैं. वीडियो में हुई बातचीत से ऐसा लगता है कि पूर्व एमएलए ललन राम पिछले महीने सीएम नीतीश कुमार के झारखंड दौरे का कार्यक्रम तय होने के बाद शराब की दावत उड़ा रहे है. वैसे, अपनी प्रतिक्रिया में श्री राम ने वीडियो के पुराना होने का अंदेशा जताया है.

विधायक ने किया था बचाव

विधायक ने वीडियो सामने आने के बाद कहा था कि यह पुराना है और उन्हें फंसाने के लिये ऐसा किया गया है. विधायक ने कहा था कि वह नीतीश कुमार के सिपाही हैं और उनके साथ हर वक्त रहे हैं. ललन राम औरंगाबाद जिले से कुटुंबा के जदयू विधायक रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >