जगह देकर प्रशासन करे बेदखल

आक्रोश. फुटपाथी दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, कहा िजला प्रशासन पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप अपनी 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा औरंगाबाद (नगर) : मंगलवार को फुटपाथ फेरी विक्रेता संघ के लोगों ने भागलपुर में सुमित हरि के जिला प्रशासन द्वारा की गयी हत्या के विरोध में शहर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन निकाला. इस […]

आक्रोश. फुटपाथी दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, कहा
िजला प्रशासन पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
अपनी 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा
औरंगाबाद (नगर) : मंगलवार को फुटपाथ फेरी विक्रेता संघ के लोगों ने भागलपुर में सुमित हरि के जिला प्रशासन द्वारा की गयी हत्या के विरोध में शहर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन निकाला. इस दौरान फुटपाथी दुकानदारों ने समाहरणालय पहुंच कर जिला प्रशासन के विरूद्ध जम कर नारेबाजी की. साथ ही भागलपुर के एसडीओ को गिरफ्तार करने की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष शशि सिंह ने किया.
इस दौरान फुटपाथी दुकानदारों ने कहा कि फुटपाथी विक्रेताओं के साथ जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन प्रताड़ित किया जाता है. सामान को नष्ट कर सड़क पर फेंक दिया जाता है. बावजूद दुकानदार कुछ नहीं कर पाते. जबकि, केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में फुटपाथी दुकानदारों के लिए नियम बनाया है. साथ ही यह भी कहा है कि जब तक दुकानदारों को जगह उपलब्ध नहीं होता है, तब तक उन्हें उस जगह से बेदखल नहीं किया जाये.
पर ऐसा प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है, बल्कि फुटपाथी दुकानदारों को तबाह किया जा रहा है. इसके अलावा अपने 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा. प्रदर्शन में दिलीप प्रसाद, आरिफ हसन, विनोद राम, संजय प्रसाद, प्रकाश साव, रणधीर प्रसाद, संजय मेहता, शत्रुघ्न प्रसाद, गुड्डू राम, नारायण कुमार, लोहा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >