जनसंख्या में वृद्धि सबसे बड़ी समस्या

दाउदनगर (अनुमंडल) : जनसंख्या वृद्धि विश्व की सबसे बड़ी समस्या है. गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी, पर्यावरण प्रदूषण आदि समस्याएं जनसंख्या वृद्धि के कारण ही बढ़ी है. उक्त बातें अंकोढा पंचायत के मुखिया कुणाल प्रताप ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारे का उद्घाटन करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के प्रति लोगों […]

दाउदनगर (अनुमंडल) : जनसंख्या वृद्धि विश्व की सबसे बड़ी समस्या है. गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी, पर्यावरण प्रदूषण आदि समस्याएं जनसंख्या वृद्धि के कारण ही बढ़ी है. उक्त बातें अंकोढा पंचायत के मुखिया कुणाल प्रताप ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारे का उद्घाटन करते हुए कहीं.
उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा. राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज ने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए सभी देशवासियों को आगे आना होगा. राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना हम सबों का दायित्व है. स्वास्थ्य प्रबंधक शैलेश कुमार ने कहा कि इस पखवारे के तहत पीएचसी में कैंप लगाकर परिवार नियोजन सामग्री का मुफ्त वितरण किया जा रहा है. सभी आशा को दो-दो बंध्याकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है.
इस मौके पर पीएचसी प्रभारी डा दिलचंद चौधरी, दाउदनगर थाने के सब इंस्पेक्टर एसके यादव, डाॅ विनोद कुमार शर्मा, डाॅ उपेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार व सुरेश यादव आदि मौजूद थे. दूसरी ओर अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद परिवार नियोजन सामग्री वितरण की शुरुआत युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव व डाॅ राजेश कुमार ने की. इस मौके पर रामविनय, अनिल सिंह, विकास कुमार, जयगोविंद व सुजीत यादव मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >