अंबा : कुटुंबा पुलिस ने तमसी गांव से शनिवार को 45 वर्षीय जनेश्वर सिंह उर्फ गनौरी सिंह का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने अपनी तहकीकात तेज कर दी है. उनकी मौत हुई या हत्या की गई इसकी छानबीन पुलिस ने की. जानकारी के अनुसार शनिवार को शव की गंध घर से बाहर निकलने लगी तो गांव में इसकी चर्चा होने लगी और इसकी भनक पुलिस को लग गई.भनक लगते हीं थानाध्यक्ष सुभाष राय दल बल के साथ गांव में पहुचकर शव को कब्जे में लेकर को पोस्टार्टम में भेज दिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के घर के मेन गेट पर ताला बन्द था और घर में कोई भी परिवार नही थे. देर शाम उन्होंने पुन: गांव में जाकर कई लोगो से इस संबंध में जानकारी प्राप्त किया. हालांकि ग्रामीण कुछ साफ बताने से परहेज कर रहे थे इसके बावजुद भी पुलिस ने ग्रामीणों से कई जानकारी प्राप्त की.
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गनौरी विक्षिप्त था. करीब 10 दिन पहले उसने अपने भतीजा छोटु को दांत से अंगुली काटा था. इसे लेकर गुसाए परिजनो ने उसके साथ मारपीट की थी. इससे उसके चेहरे पर चोट लगी थी. जनेश्वर को उसी हालत में छोड़कर परिजन पॉच-छह दिन पूर्व बाहर चले गए.
