शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

नवीनगर : एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के खैरा पेट्रोल पंप के समीप से नवीनगर-बारुण मुख्य पथ से पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार दो लागों को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया गया है और इनके पास रहे दो बड़े बैग से 200 एमएल का 300 देशी शराब पाउच जब्त किया गया है. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति सासाराम […]

नवीनगर : एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के खैरा पेट्रोल पंप के समीप से नवीनगर-बारुण मुख्य पथ से पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार दो लागों को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया गया है और इनके पास रहे दो बड़े बैग से 200 एमएल का 300 देशी शराब पाउच जब्त किया गया है. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति सासाराम का है.

एक का नाम धर्मराज सिंह तथा दूसरे का नाम गुड्डू साव है.थानाध्यक्ष अमन आनंद ने बताया कि झारखंड की ओर से दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार दो बड़े बैग के साथ बारुण की ओर जा रहे थे. जिन्हें रात्रि गश्ती के दौरान नवीनगर -बारुण मुख्य से खैरा पेट्रोल पंप के समीप पकड़ा गया है और शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >