केबल कटने से ब्रॉड बैंड सेवा छह दिनों से प्रभावित

<p>दाउदनगर (अनुमंडल) : करीब छह दिनों से दाउदनगर शहर के बीएसएनएल के ब्रॉड बैंड सेवा पूरी तरह ठप है. वहीं, करीब बारह दिन तक ठप रहने के बाद गुरुवार की अपराह्न दाउदनगर मुख्य डाकघर में लिंक आया. ब्रॉड बैंड फेल रहने के कारण इंटरनेट से संबंधित सभी काम काज पूरी तरह बाधित है. ऑनलाइन होनेवाले […]

<p>दाउदनगर (अनुमंडल) : करीब छह दिनों से दाउदनगर शहर के बीएसएनएल के ब्रॉड बैंड सेवा पूरी तरह ठप है. वहीं, करीब बारह दिन तक ठप रहने के बाद गुरुवार की अपराह्न दाउदनगर मुख्य डाकघर में लिंक आया. ब्रॉड बैंड फेल रहने के कारण इंटरनेट से संबंधित सभी काम काज पूरी तरह बाधित है. ऑनलाइन होनेवाले सभी प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहे हैं.</p><p>साइबर कैफे संचालक अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार से लिंक पूरी तरह डिस्टर्व है.क्यो बाधित है ब्रॉड बैंड ब्रॉड बैंड सेवा बाधित होने का सबसे प्रमुख कारण है केबल का कटा होना. दूरसंचार कार्यालय जाने का रास्ता ब्लॉक रोड होकर है. ब्लॉक रोड में सडक के बीचोबीच पड़ने वाले एक टूटी नाली का निर्माण कराया जा रहा है. जेसीबी से काटने के क्रम में चार सौ पेयर का केबल कट गया. सूत्रों के अनुसार इससे 12 ब्रॉड बैंड पूरी तरह प्रभावित हो गये. सड़क निर्माण के क्रम में व पाइप लाइन बिछाने के क्रम में केबल कटने जैसी घटनाएं हो रही है और बीएसएनएल सेवा प्रभावित हो रही है.</p><p>इसका समाधान यह हो सकता है कि सड़क काटने वाली एजेंसी सावधानीपूर्वक इस प्रकार सड़क कटवाये कि केबल को नुकसान नहीं पहुंच सके. डाकघर का लिंक भी रहा फेलइधर, करीब बारह दिनों तक मुख्य डाकघर का लिंक फेल होने के कारण जमा निकासी से लेकर बचत खाता, आरडी, एमआइएस, एफडी आदि कार्य पूरी तरह बंद है. समस्या उन लोगों को हुई जिनके घरों में शादी है या जो लोग पूरी तरह डाक विभाग पर ही आश्रित हैं.</p><p>उन्हें विशेष कर परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिन लोगों का एफडी इस महीने के अंतिम तिथि तक जमा कर देना अत्यंत आवश्यक है, वे जमा कर नहीं पाये होंगे और उन्हें अगले महीने विलंब शुल्क देना होगा.क्यों हुई समस्या जब पोस्टल असिस्टेंट सतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीएसएनएल का सर्किट कार्ड जल जाने के कारण लिंक फेल रहा. इन्होंने कहा कि गुरुवार की अपराह्न तक लिंक आ गया है. कार्य की शुरूआत हो गयी है. वहीं, बीएसएनएल के सब डिविजनल इंजीनियर शकील अहमद ने बताया कि बिजली कड़कने के कारण प्रभावित होकर फ्यूज लाइन कार्ड जल गया था.कराया जा रहा कार्य बीएसएनएल के एसडीइ (सब डिवीजनल इंजीनियर) शकील अहमद ने बताया कि केबल को जोड़ने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है.</p>

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >