तीन दर्जन लोगों को अनुकंपा पर मिली नौकरी

डीएम ने लगायी उनके नाम पर मुहर औरंगाबाद (कार्यालय) : काफी लंबे समय से अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी के इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुधवार के दिन शुभ रहा. जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने तीन दर्जन से भी अधिक लोगों को सरकारी नौकरी के लिए उनके नामों पर मुहर लगा दी. करीब […]

डीएम ने लगायी उनके नाम पर मुहर

औरंगाबाद (कार्यालय) : काफी लंबे समय से अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी के इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुधवार के दिन शुभ रहा. जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने तीन दर्जन से भी अधिक लोगों को सरकारी नौकरी के लिए उनके नामों पर मुहर लगा दी. करीब साढ़े 10 बजे समाहरणालय के सभागार में अनुकंपा समिति की बैठक प्रारंभ हुई. जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही थी, जिसमें उपविकास आयुक्त संजीव कुमार सिंह, स्थापना उपसमाहर्ता सुधीर कुमार झा के अलावा कई पदाधिकारी उपस्थित थे. लगभग चार घंटे तक यह बैठक चली,
जिसमें 38 लोगों के नाम पर सहमति बनी. लेकिन, 10 लोग तत्काल चयन से वंचित रह गये. इसका कारण यह था कि इनके नियुक्ति से संबंधित दस्तावेजों में कुछ खामिया थी, इन्हें इसे दूर करने के लिए समय दिया गया है. जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस बैठक में जिन 38 नामों का चयन किया गया है, उनका नाम शीघ्र ही समाचार पत्रों में प्रकाशित कर दी जायेगी, ताकि इसमें किसी भी व्यक्ति के साथ कोई बिचौलिया बनकर उन्हें झांसा न दे कि आपकी नौकरी में हमारी भूमिका रही है
या कोई उनका कृपापात्र बनने का हकदार न बन जाये, जिनका भी चयन हुआ है उनकी सूची बन चुकी है और हमने उस अंतिम मुहर लगा दी है. इधर, इस संबंध में स्थापना उप समाहर्ता सुधीर कुमार झा ने बताया कि अगले दिन चयनित व्यक्तियों की नाम की सूचित प्रकाशित कर दी जायेगी . सूची तैयार करने की प्रक्रिया जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >