15 दिनों में दें लाभुकों का आधार नंबर : डीएम

औरंगाबाद (नगर) : सोमवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान सरकार द्वारा चलाये जो रहे कल्याणकारी योजनाओं को जरूर तमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीएम ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा की. इस दौरान पदाधिकारी को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय […]

औरंगाबाद (नगर) : सोमवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान सरकार द्वारा चलाये जो रहे कल्याणकारी योजनाओं को जरूर तमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीएम ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा की.
इस दौरान पदाधिकारी को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाभुक को का डाटा बेस सत्यापन का काम जिले में किया जा रहा है, जो लाभुक इस सेवा का लाभ ले रहे हैं उन लाभुकों का आधार कार्ड, बैंक खाता का पासबुक की छाया प्रति उपलब्ध करायें. इसके लिए डीलर के माध्यम से 15 दिन के अंदर देना सुनिश्चित करें, ताकि समय पर लाभ मिल सके.
इस कार्य में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से मदद लेने का निर्देश दिया. डीएम ने अपर समाहर्ता को कहा कि धार्मिक संरचना के आधार पर सूची बनाये ताकि उस पर आगे काम किया जा सके. मानवाधिकार से संबंधित जिले में जो भी मामला है उसे एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया.
डीएम ने कहा कि बारुण, गोह, मदनपुर प्रखंड में कौशल विकास प्रशिक्षण खोला जाना है, इसके लिए अंचलाधिकारी से अविलंब जमीन चिह्नित करायें ताकि कार्य प्रारंभ किया जा सके. इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. डीएम ने अपर समाहर्ता को यह भी कहा कि बारुण, नवीनगर, मदनपुर, कुटुंबा प्रखंड से चालू खतियान आना था लेकिन अभी तक नहीं आ सका है, इस पर अविलंब जांच कर कार्रवाई करें.
विद्युत विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बियाडा में जो बिजली ट्रांसफार्मर है उसे अविलंब बदल दें, साथ ही भखरूआ मोड पर हाई मास्क लाइट सडक के बीच में है उसे वहां से हटाकर बगल में लगाने की बात कही. इसके अलावा डीएम ने अन्य पदाधिकारियों को आवश्यकनिर्देश दिये. बैठक में अपर समाहर्ता रामअनुग्रह सिंह, डीडीसी संजीव कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारीउपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >