चुनाव में बेहतर करनेवाले 36 पुलिसकर्मी हुए पुरस्कृत

औरंगाबाद (ग्रामीण) : पंचायत चुनाव के दौरान स्वच्छ व शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सराहनीय योगदान के लिए 40 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है. पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने नगद राशि देकर पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करते हुए हौसला बढ़ाया. दो पुलिस अवर निरीक्षक, दो पीटीसी, चार चालक और 30 सिपाही पुरस्कार पाने में […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : पंचायत चुनाव के दौरान स्वच्छ व शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सराहनीय योगदान के लिए 40 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है. पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने नगद राशि देकर पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करते हुए हौसला बढ़ाया. दो पुलिस अवर निरीक्षक, दो पीटीसी, चार चालक और 30 सिपाही पुरस्कार पाने में सफल रहे.
पुलिस अवर निरीक्षक ओम प्रकाश प्रसाद, अरविंद कुमार, पीटीसी सीताराम सिंह, संजय कुमार मिश्रा, आरक्षी अभिषेक कुमार, सत्येंद्र पासवान, पंकज कुमार पंडित , मो सोयब हुसैन, आसित रंजन, सुभाष कुमार, विकास नारायण, रजनीश कुमार रंजन, विकास लाल, मुनीलाल पंडित, विकास आनंद, देवेंद्र कुमार पाल, सतीश कुमार, दिग्विजय,विधु भूषण,मिथलेश कुमार,अमरजीत कुमार पासवान, राकेश कुमार, कृष्ण प्रसाद यादव, विकास रोशन, योगेश्वर प्रसाद यादव, राजेंद्र कुमार, रविरंजन कुमार पासवान, विकास पासवान, बली राम चौधरी, संजय चौधरी, संजय सिंह यादव, पिंटू कुमार, सुमित कुमार सिंह, मुरारी कुमार, सुरेंद्र पासवान और विकास कुमार को पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >