औरंगाबाद : जिले के रफीगंज के राजानगर मुहल्ले से एक सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक एक मनचले ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया है.तेजाब फेंकने के बाद छात्रा पूरी तरह झुलस गयी है. गंभीर अवस्था में छात्रा को आनन-फानन में अस्पताल में भरती कराया गया है. बताया जा रहा है कि रफीगंज शहर में घर में घुसकर मनचलों ने इस घटना को अंजाम दिया है. छात्रा कन्या उच्च विद्यालय रफीगंज में 9 वीं कक्षा में पढ़ती है. एसिडअटैक के वक्त छात्रा की मां वहीं खड़ी थी उसने बेटी को बचाने की कोशिश की उसमें वह भी झुलस गयी है. फिलहाल घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
औरंगाबाद में मनचलों ने छात्रा के चेहरे पर फेंका तेजाब
औरंगाबाद : जिले के रफीगंज के राजानगर मुहल्ले से एक सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक एक मनचले ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया है.तेजाब फेंकने के बाद छात्रा पूरी तरह झुलस गयी है. गंभीर अवस्था में छात्रा को आनन-फानन में अस्पताल में भरती […]
