ठनका गिरने से ट्रांसफॉर्मर जला, मुहल्लों की बत्ती गुल

अंबा : नवीनगर रोड में बस स्टैंड के पास लगा 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर ठनका गिरने से जल गया. इससे अंबा बाजार के नवीनगर रोड व सोनार मुहल्ला समेत कई मुहल्लों में अंधेरा पसर गया. लोग बताते हैं कि मंगलवार की शाम तेज आंधी-पानी के समय ही ट्रांसफॉर्मर पर ठनका गिरा, पर किसी को इसकी […]

अंबा : नवीनगर रोड में बस स्टैंड के पास लगा 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर ठनका गिरने से जल गया. इससे अंबा बाजार के नवीनगर रोड व सोनार मुहल्ला समेत कई मुहल्लों में अंधेरा पसर गया. लोग बताते हैं कि मंगलवार की शाम तेज आंधी-पानी के समय ही ट्रांसफॉर्मर पर ठनका गिरा, पर किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई. 24 घंटे तक पूरे प्रखंड में बिजली गुल रही.
दूसरे दिन शाम को जब बिजली आयी, तो इस ट्रांसफॉर्मर से बिजली की सप्लाइ नहीं हुई. इसके बाद मिस्त्री से संपर्क किया. गुरुवार को बिजली विभाग के मिस्त्री ने जांच कर बताया कि ठनका गिरने से ट्रांसफॉर्मर जल गया है. गौरतलब है कि इस ट्रांसफॉर्मर से अंबा बाजार के कई मुहल्लों में बिजली आपूर्ति होती थी. इसके जल जाने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. लोगों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी है. इधर, चिल्हकी हाइस्कूल , अंबा के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले सप्ताह से ही जला पड़ा है. ग्रामीण बताते हैं कि ट्रांसफॉर्मर लगे हुए केवल दो दिन ही हुआ था कि यह फिर से जल गया.
इससे औरंगाबाद रोड न्यू एरिया के अलावा जनता कॉलेज के पास तक अंधेरा पसरा है. इधर, प्रखंड के पहरा व रामपुर परसा गांवों में भी ट्रांसफॉर्मर खराब है. ग्रामीण बताते हैं कि अधिकारियों से इसके लिए कई बार आग्रह किया गया, पर ट्रांसफॉर्मर नहीं बन सका है. इस संबंध में एसडीओ चंद्रमोहन ने बताया कि जिस गांव का ट्रांसफॉर्मर जला है, वहां नये ट्रांसफॉर्मर लगाने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >