स्कूली बच्चों ने सीखे आग से बचाव करने के गुर

औरंगाबाद (नगर) : सोमवार को जिला मुख्यालय के अनुग्रह मध्य विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों को आपदा प्रबंधन के तहत आग से बचाव करने से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला अग्निशामक पदाधिकारी पंचानन सिंह ने बच्चों को आग से बचाव के लिए कई गुर बताये. छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा […]

औरंगाबाद (नगर) : सोमवार को जिला मुख्यालय के अनुग्रह मध्य विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों को आपदा प्रबंधन के तहत आग से बचाव करने से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला अग्निशामक पदाधिकारी पंचानन सिंह ने बच्चों को आग से बचाव के लिए कई गुर बताये.
छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि जहां पर खाना बनता हो या फिर ज्वलनशील पदार्थ रखा गया हो. इससे ज्यादा खतरा बना हुआ रहता है. खाना बनाते समय आग के पास पानी जरूर रखे. ताकि किसी प्रकार की अगलगी की घटना होने पर तत्काल बचाव किया जा सके, यही नही बालू भी रखे.
इसकी जानकारी अपने आसपास के लोगों को भी दें, ताकि आग से बचाव किया जा सके. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने शिक्षक, शिक्षिकाओं व बच्चों को आग से बचाव का मॉकड्रील भी कराया, साथ ही जिले में हाल ही घटी अगलगी की घटनाओं पर चर्चा की. इस मौके पर रामअखिलेश सिंह, नवीन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >