शनिवार की रात अंधेरे में डूबे रहे शहर के कई हिस्से

गांवों में भी गुल रही बिजली औरंगाबाद (सदर) : शहर के मुख्य भाग को छोड़ कर अधिकांश इलाकों में शनिवार की रात बिजली गुल रही. साथ ही कई गांवों में भी बिजली नहीं थे. इसके कारणलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ऊमस भरी गरमी में लोग बिजली के तमाम साधन रहते हुए भी […]

गांवों में भी गुल रही बिजली
औरंगाबाद (सदर) : शहर के मुख्य भाग को छोड़ कर अधिकांश इलाकों में शनिवार की रात बिजली गुल रही. साथ ही कई गांवों में भी बिजली नहीं थे. इसके कारणलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ऊमस भरी गरमी में लोग बिजली के तमाम साधन रहते हुए भी हाथ के पंखे के भरोसे रात गुजारी. गौरतलब है कि शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में ठहरे थे.
इसके बावजूद शहर के बहुत से हिस्सों व गांव में बिजली कटी रही. हालांकि, लोगों को ऐसी उम्मीद थी कि नीतीश कुमार के आने से हर क्षेत्र को भरपूर बिजली मिलेगी. लेकिन, हुआ इसका उलटा. पूरी रात बिजली ने लोगों को परेशान रखा.
फोन भी उठाना मुनासिब नहीं समझा एसडीओ ने शनिवार की शाम अचानक से बारिश भी हुई थी, तो लोगों को ऐसा लगा कि मौसम को देखते हुए बिजली विभाग ने बिजली काट ली है, लेकिन जब बारिश खुलने के घंटों बाद भी उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली, तो फिर लोगों ने बिजली विभाग को फोन लगाना शुरू किया. बिजली विभाग के कस्टमर कॉल सेंटर जब लोगों को जवाब देते-देते थक गया, तो उसने अपना हेल्पलाइननंबर 7763813955 को बंद कर दिया.
इसके बाद लोगों ने एसडीओ से फोन कर जानकारी लेना चाहा तो बिजली विभाग के एसडीओ भी अपना मोबाइल फोन 7763814299 उठाना मुनासिब नहीं समझे. बिजली नहीं
मिलने से गुस्साये लोगों का कहना था कि एसडीओ को तो फोन नहीं उठाने की आदत सी है.
वहीं, जब पावर स्टेशन देव में फोन किया गया, तो वहां के ऑपरेटर ने कहा कि औरंगाबाद में नीतीश कुमार आये हैं. इसलिए लाइन काटी गयी है. ऊपर से पावर भी कम मिला है, जिसके कारण लाइन बंद है. औरंगाबाद बिजली विभाग में जो ऑपरेटर बैठे हैं, उसने अपना मोबाइल 7763813993 और 7763814748 भी अपना मोबाइल बंद रखे हैं. सुबह सात बजे तक गंगटी ग्रिड का भी हेल्प लाइन नंबर बंद था.
रविवार की सुबह आयी बिजली
देव फीडर से जिन इलाकों की बिजली काटी गयी है, वहां पूरी रात उपभोक्ता गरमी से परेशान रहे. रविवार की सुबह लोगों के बहुत फोन जाने बाद बिजली दी गयी. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को पानी की समस्या से जुझना पड़ा. वहीं गरमी के कारण पूरी रात लोगों ने बिजली के बिना टहल घुम कर बिताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >