जर्जर पथ की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन

अधिकारियों के खिलाफ जताया आक्रोश औरंगाबाद (नगर) : राष्ट्रीय राज मार्ग 139 चतरा मोड से सुंदरगंज जाने वाले जर्जर पथ की मरम्मत नहीं कराये जाने पर शुक्रवार को गोकुल सेना कार्यकर्ताओं ने आरइओ कार्यालय में किया तालाबंदी कर प्रदर्शन किया. इस दौरान गोकुल सेना के संस्थापक संजीव नारायण सिंह ने कहा कि यह पथ पिछले […]

अधिकारियों के खिलाफ जताया आक्रोश

औरंगाबाद (नगर) : राष्ट्रीय राज मार्ग 139 चतरा मोड से सुंदरगंज जाने वाले जर्जर पथ की मरम्मत नहीं कराये जाने पर शुक्रवार को गोकुल सेना कार्यकर्ताओं ने आरइओ कार्यालय में किया तालाबंदी कर प्रदर्शन किया. इस दौरान गोकुल सेना के संस्थापक संजीव नारायण सिंह ने कहा कि यह पथ पिछले कई साल से जर्जर है.
कई बार वाहन चालक गिर कर जख्मी हो चुके हैं. इस जर्जर पथ को लेकर कई बार प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गयी. लेकिन, इस पर जरा सा भी अमल नहीं किया. विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के कारण इस पथ से जाने वाले लोग काफी परेशानी महसूस करते हैं.
दो पहिये व तीन पहिये वाहन चालक तो इस पथ में जाने का नाम ही नहीं लेते. कई बार इस पथ को मरम्मत कराने के लिए आरइयो को कार्यपालक अभियंता से मांग किया, लेकिन उनके द्वारा कोई कारगर कदम नही उठाया गया, अंत में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. संजीव नारायण ने कहा कि इसके बावजूद अगर सड़क की मरम्मत नहीं करायी जाती है, तो उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे. इस मौके पर दिनेश सिंह, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, अभय कुमार, सत्येंद्र यादव, जनुल, रंजीत सिंह, अरविंद सिंह, कुटु यादव, राजा कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >