गुमटी में आग लगने से हजारों की क्षति

रफीगंज : शहर के अस्पताल रोड में स्थित गुमटी में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. रात करीब एक बजे अचानक आग लगी, जिसमें संतोष कुमार की पान दुकान, अंडे की दुकान व गुमटी जल गयी. दुकानदार ने बताया कि गुमटी में आग लगी नहीं है, बल्कि किसी ने लगायी […]

रफीगंज : शहर के अस्पताल रोड में स्थित गुमटी में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. रात करीब एक बजे अचानक आग लगी, जिसमें संतोष कुमार की पान दुकान, अंडे की दुकान व गुमटी जल गयी. दुकानदार ने बताया कि गुमटी में आग लगी नहीं है, बल्कि किसी ने लगायी है. हालांकि, उसने नाम बताने से इनकार किया है. इस घटना में करीब 80 हजार रुपये की सामग्री जलने का अनुमान है. इसकी सूचना रफीगंज थाने की पुलिस व सीओ को को दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >