खून देकर दूसरे की बचायी जा सकती जान : सीएस

विश्व रक्तदान दिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में लोगोंने किया रक्तदान औरंगाबाद. विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह, उपाधीक्षक डाॅ राजकुमार प्रसाद व रेडक्रॉस के चेयरमैन पुष्कर […]

विश्व रक्तदान दिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में लोगोंने किया रक्तदान

औरंगाबाद. विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह, उपाधीक्षक डाॅ राजकुमार प्रसाद व रेडक्रॉस के चेयरमैन पुष्कर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस दौरान सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है. प्रत्येक मनुष्य को कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं होती है, बल्कि कई बीमारियां नष्ट हो जाती है. मां के आंसू किसी मनुष्य का जीवन नहीं बचा सकता. लेकिन, किसी मनुष्य द्वारा दिये गये रक्त से मनुष्य का जीवन बच जाता है. यह रक्तदान शिविर अगले एक माह तक ब्लड बैंक में चलेगा. कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से आकर रक्तदान कर सकता है.

सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि जिन मरीज के शरीर में खून की कमी पायी जायेगी और उसके साथ कोई नहीं होंगे, वैसे मरीजों को एक यूनिट ब्लड बिना किसी शुल्क के दिया जायेगा. इस दौरान रेडक्रॉस के सचिव मनोज कुमार सिंह, आयुष चिकित्सक डाॅ मनोज कुमार शर्मा, गांधी युवा क्लब खिरियांवा के सचिव उदय कुमार शिकारी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया.

इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ विनय कुमार, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद थे. ब्लड बैंक में शिविर समाप्त होने के बाद शहर के एसडी हॉस्पीटल में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन ने किया. इस मौके पर डाॅ पुष्पेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >