ट्रक चालक को लूटने का प्रयास विफल

वाहन के साथ एक पकड़ाया, भेजा जेल औरंगाबाद (नगर) : बारुण थाना क्षेत्र के सोन नदी के कर्मकीला घाट पर बालू लेने जा रहा एक ट्रक चालक को अपराधियों ने शस्त्रों के बल पर लूटने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस की सक्रियता से वह बच गये. जानकारी के अनुसार, यूपी के सुलतानपुर निवासी संजीत कुमार […]

वाहन के साथ एक पकड़ाया, भेजा जेल

औरंगाबाद (नगर) : बारुण थाना क्षेत्र के सोन नदी के कर्मकीला घाट पर बालू लेने जा रहा एक ट्रक चालक को अपराधियों ने शस्त्रों के बल पर लूटने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस की सक्रियता से वह बच गये.

जानकारी के अनुसार, यूपी के सुलतानपुर निवासी संजीत कुमार बालू लेने के लिए ट्रक लेकर कर्मकीला घाट पर जा रहे थे. इसी बीच पीछे से उजला रंग के बोलेरो पर सवार चार की संख्या में अपराधी आ धमके व चालक को लूटने का प्रयास किया. चालक ने विरोध किया तो अपराधियों ने एक फायरिंग भी की. अपराधियों के भय से संजीत कुमार ट्रक लेकर बारुण थाने पर आया.

अपराधी भी पीछा करते हुए आने लगे. पुलिस ने मनोज कुमार निवासी माड़र को बोलेरो वाहन के साथ पकड़ा. थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने बताया कि संजीत कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मनोज कुमार को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >