बिहार : औरंगाबाद में लगी आग, पांच बच्चों समेत 12 की मौत
औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिलेमें दाउदनगर प्रखंड स्थित तरार गांव के हरिनगर टोले में लगी भीषण आगकीलपटों में फंसकर बारह लोग जिंदाजल गये. मरने वाले सभी उन्हीं घरों के लोग हैं, जिनमें आग लगी थी. सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों व स्थानीय लोगों की मदद से करीब घंटेभर की मशक्कत के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिलेमें दाउदनगर प्रखंड स्थित तरार गांव के हरिनगर टोले में लगी भीषण आगकीलपटों में फंसकर बारह लोग जिंदाजल गये. मरने वाले सभी उन्हीं घरों के लोग हैं, जिनमें आग लगी थी. सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों व स्थानीय लोगों की मदद से करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आगपरकाबू पायागया. हादसेकीसूचना फैलते ही पूरेइलाके मेंकोहराममच गया.
आग लगने की घटना शुक्रवार को दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे हुई. देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. ग्रामीण कुछ समझपाते,जब तक स्थिति बेकाबू होचुकी थी. एक के बाद एक कर कई घर आग की चपेट में आ चुके थे.अागकी लपटों में फंसकर बारह लोगों जिंदाजल गये. मरने वालों में पांच बच्चों के अतिरिक्त तीन महिलाएं भी शामिल हैं.
घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये. लोगों को तुरंत राहत मिल सके, इसके लिए प्रशासनिक उपाय किये जा रहे हैं. मलबाहटाने के साथ ही तेजी से तलाशी अभियान जारी है.जानकारीके मुताबिक मरनेवालों में सात की पहचान हो गयी है. इनके नाम हैं शारदा देवी, रेणु देवी, सविता देवी, जटा राम, भवसागर, अंकित कुमार व रॉकी कुमार. बाकी अन्य की पहचान अभी नहीं हो पायी है.