स्कूल में अनुशासन का माहौल होगा कायम

स्कूल में अनुशासन का माहौल होगा कायम मदनपुर(औरंगाबाद). राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय बेरी में प्रभारी प्रधानाध्यापक देव पूजन यादव बनाया गया. जानकारी के अनुसार,पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक मो अख्तर आलम को 22 मार्च 2016 से औरंगाबाद कारा में बंद रहने के कारण विद्यालय का संचालन सही रूप से नहीं हो पा रहा था. छात्र कोष […]

स्कूल में अनुशासन का माहौल होगा कायम मदनपुर(औरंगाबाद). राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय बेरी में प्रभारी प्रधानाध्यापक देव पूजन यादव बनाया गया. जानकारी के अनुसार,पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक मो अख्तर आलम को 22 मार्च 2016 से औरंगाबाद कारा में बंद रहने के कारण विद्यालय का संचालन सही रूप से नहीं हो पा रहा था. छात्र कोष का संचालन पूर्व के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो अख्तर आलम व वरीय शिक्षक एसटी हक को हटा कर अब इसका संचालन देव पूजन यादव व वरीय शिक्षक राम वरण सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा. छात्रों ने कहा कि देव पूजन यादव को प्रभारी बनने से पठन-पाठन की सही स्थिति के साथ विद्यालय में अनुशासन का माहौल कायम होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >