डुमरा पंचायत में हुई चुनावी सरगर्मी तेज फोटो नंबर-7,परिचय-नरसद गांव में घर-घर वोट मांगती मालती देवीप्रतिनिधि4देवकुंड (औरंगाबाद) ज्यों-ज्यों मौसम पारा चढ़ रहा है, त्यों-त्यों हसपुरा प्रखंड में पंचायत चुनाव का चुनावी पारा भी चढ़ रहा है. प्रखंड के डुमरा पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ रही मालती देवी ने नरसंद गांव का दौरा किया. मालती देवी ने बताया कि नरसंद गांव के अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों व अन्य वर्गों का भारी समर्थन मिल रहा है. मतदाताओं का मानना है कि मालती देवी एक पढ़ी-लिखी मिलनसार महिला है. पूर्व में चुने गये दोनों मुखिया से नाराज लोगों का इन्हें समर्थन मिल रहा है. डुमरा पंचायत के मतदाताओं का मिजाज बहुत ही स्वाभिमानी है. ये किसी को सर आंखों पर बिठाते हैं तो अगले ही पल उसे धूल चटा देते हैं. ऐसा चुनावी पंडितों का मानना है. इस बार वोटरों का मिजाज पुराने चेहरे को दरकिनार कर नये चेहरे को मौका देने का है, जिसमें मालती देवी परफेक्ट चेहरा है. मालती डोर-टू-डोर मतदाताओं से मिल कर अपने लिये वोट मांग रही है. साथ ही इनके समर्थक भी अलग-अलग टोली में बंट कर मालती देवी के लिए पुल छाप पर वोट मांग रहे है.
डुमरा पंचायत में हुई चुनावी सरगर्मी तेज
डुमरा पंचायत में हुई चुनावी सरगर्मी तेज फोटो नंबर-7,परिचय-नरसद गांव में घर-घर वोट मांगती मालती देवीप्रतिनिधि4देवकुंड (औरंगाबाद) ज्यों-ज्यों मौसम पारा चढ़ रहा है, त्यों-त्यों हसपुरा प्रखंड में पंचायत चुनाव का चुनावी पारा भी चढ़ रहा है. प्रखंड के डुमरा पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ रही मालती देवी ने नरसंद गांव का दौरा […]
