परिणय सूत्र में बंधे ईंंट भट्ठे पर काम करनेवाले युवक-युवती -

परिणय सूत्र में बंधे ईंंट भट्ठे पर काम करनेवाले युवक-युवती -फोटो नंबर-3 – मंत्रोच्चारण के साथ शादी करवाते पंडित प्रमोद पांडेय व अन्य. प्रतिनिधि 4 ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा प्रखंड के देवकुली शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को परिजनों की उपस्थिति में ईंट भट्ठा पर काम करनेवाले एक युवक व युवती परिणय सूत्र में बंध गये. युवक-युवती […]

परिणय सूत्र में बंधे ईंंट भट्ठे पर काम करनेवाले युवक-युवती -फोटो नंबर-3 – मंत्रोच्चारण के साथ शादी करवाते पंडित प्रमोद पांडेय व अन्य. प्रतिनिधि 4 ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा प्रखंड के देवकुली शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को परिजनों की उपस्थिति में ईंट भट्ठा पर काम करनेवाले एक युवक व युवती परिणय सूत्र में बंध गये. युवक-युवती ओबरा स्थित वीआइपी ईंट भट्ठे पर छह माह से काम कर रहे थे. ईंट भट्ठा मालिक सिकंदर सिंह ने बताया कि झारखंड के लातेहार जिले के बारी गांव के गुड्डू भूइंया व औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के मुंशीबिगहा की रवंती कुमारी की पंडितों ने पूरे रीति-रिवाज से शादी करवायी. शादी समारोह में देवकुली, गंज व शंकरपुर सहित अन्य गांवों के लोग शामिल हुए. महिलाओं ने मांगलिक गीत भी गये. शादी के बाद नवविवाहित जोड़े को विदाई दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >