वद्यिालय में चहारदीवारी नहीं, घुस आते हैं जानवर

विद्यालय में चहारदीवारी नहीं, घुस आते हैं जानवर छुट्टी के बाद विद्यालय में लगा रहता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बारुण(औरंगाबाद). प्रोजेक्ट एसएस कन्या उच्च माध्यमिक (प्लस टू ) विद्यालय, बारुण में नौवीं, 10वीं व 12वीं की पढ़ाई होती है. विद्यालय में लगभग 600 छात्राएं हैं. विद्यालय में पढ़ाई के सभी संसाधन व पर्याप्त संख्या […]

विद्यालय में चहारदीवारी नहीं, घुस आते हैं जानवर छुट्टी के बाद विद्यालय में लगा रहता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बारुण(औरंगाबाद). प्रोजेक्ट एसएस कन्या उच्च माध्यमिक (प्लस टू ) विद्यालय, बारुण में नौवीं, 10वीं व 12वीं की पढ़ाई होती है. विद्यालय में लगभग 600 छात्राएं हैं. विद्यालय में पढ़ाई के सभी संसाधन व पर्याप्त संख्या में शिक्षक भी हैं. दो एकड़ भूमि पर बने इस विद्यालय में उतर व पश्चिम दिशा से चहारदीवारी नहीं है. इस कारण अक्सर सांप, बिच्छू व अन्य जहरीले जानवरों के विद्यालय परिसर में आने का भय बना रहता है. कई बार तो पढ़ाई के दौरान क्लास रूम में गाय व कुत्ते घुस जाते हैं. रीना व पिंकी सोनी ने बताया कि चहारदीवारी नहीं होने से जहरीले जीव-जंतु व जानवरों के विद्यालय में घुस आने का भय बना रहता है. सबसे ज्यादा डर तो बारिश के मौसम में होता है. कई बार तो क्लासरूम में सांप तक आ गये हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया सिंह ने बताया कि चहारदीवारी न होने के कारण विद्यालय में चोरी होने का भय बना होता है. छुट्टी के बाद विद्यालय में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा होता है. चहादीवारी के लिए संबंधित अधिकारी को सूचित किया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. इस बारे में पूछने पर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विधानसभा सत्र में विद्यालय की इस समस्या को उठाया जायेगा. जल्द ही चहारदीवारी बनाने का प्रयास होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >