स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में 2841 हुए शामिल

स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में 2841 हुए शामिलफोटो नंबर-23 -परीक्षा देते परीक्षार्थीप्रतिनिधि 4 दाउदनगर (अनुमंडल) मगध विश्वविद्यालय की स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में दूसरे दिन कुल 2841 परीक्षार्थी शामिल हुए. पहली पाली में ग्रुप-सी व दूसरी पाली में ग्रुप-डी से संबंधित विषयों की परीक्षा हुई. महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य […]

स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में 2841 हुए शामिलफोटो नंबर-23 -परीक्षा देते परीक्षार्थीप्रतिनिधि 4 दाउदनगर (अनुमंडल) मगध विश्वविद्यालय की स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में दूसरे दिन कुल 2841 परीक्षार्थी शामिल हुए. पहली पाली में ग्रुप-सी व दूसरी पाली में ग्रुप-डी से संबंधित विषयों की परीक्षा हुई. महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि पहली पाली में 496 में 490 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 230 परीक्षार्थी उपस्थित हुये. भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में 372 परीक्षार्थी उपस्थित व दो अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 410 परीक्षार्थी शामिल हुए. दाउदनगर कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एसके राय ने बताया कि पहली पाली में 554 परीक्षार्थी उपस्थित व 11 अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 266 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. तीनों परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिसबल की तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >