सत्संग का फल लाभदायक : माया सरस्वती

सत्संग का फल लाभदायक : माया सरस्वती दाउदनगर (अनुमंडल). रामनवमी के अवसर पर मंगलवार की रात से शहर के सत्संगनगर में प्रवचन की शुरुआत हुई. पूजा-अर्चना के बीच प्रवचन कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेश प्रसाद गुप्ता व प्रोफेसर अटल बिहारी ने संयुक्त रूप से की. पहले दिन 14 वर्षीया बाल विदुषी कुमारी माया सरस्वती ने श्रीरामचरितमानस […]

सत्संग का फल लाभदायक : माया सरस्वती दाउदनगर (अनुमंडल). रामनवमी के अवसर पर मंगलवार की रात से शहर के सत्संगनगर में प्रवचन की शुरुआत हुई. पूजा-अर्चना के बीच प्रवचन कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेश प्रसाद गुप्ता व प्रोफेसर अटल बिहारी ने संयुक्त रूप से की. पहले दिन 14 वर्षीया बाल विदुषी कुमारी माया सरस्वती ने श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ करते हुए कहा कि साधु व संत स्वयं कष्ट सह कर समाज का कल्याण करते हैं. संतों का चरित्र अज्ञान पाप से रहित व गुणों का भंडार होता है. सत्संग का फल लाभदायक है. सत्संग से सभी प्रकार के सुख व ऐश्वर्य मिलता है. वाल्मीकि, नारद व अगस्त सभी ने अपने मुख से संतों के वृतांत को बताया है . ईश्वर भी उन्हीं से प्यार करते हैं, जो सत्संग करते हैं. इस मौके पर आयोजन समिति से जुड़े संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू, पप्पू गुप्ता, सुनील केसरी व त्रिलोकी प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >