सदर अस्पताल में मरीजों को आज से मिलेगा फल

सदर अस्पताल में मरीजों को आज से मिलेगा फल औरंगाबाद (नगर). सदर अस्पताल में भरती होनेवाले मरीजों को अब सुबह में दूध के साथ फल भी मिलेगा. आउटसोर्सिंग संचालक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मरीजों को पहले से दूध व ब्रेड दिये जाते थे, लेकिन गर्मी को देखते हुए अब सेब, तरबूज, शलजम, पपीता व […]

सदर अस्पताल में मरीजों को आज से मिलेगा फल औरंगाबाद (नगर). सदर अस्पताल में भरती होनेवाले मरीजों को अब सुबह में दूध के साथ फल भी मिलेगा. आउटसोर्सिंग संचालक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मरीजों को पहले से दूध व ब्रेड दिये जाते थे, लेकिन गर्मी को देखते हुए अब सेब, तरबूज, शलजम, पपीता व खीरा आदि मौसमी फल दिये जायेंगे. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के अलावा मदनपुर, देव, कुटुंबा, नवीनगर व जम्होर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों को फल मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >