2246 लोगों पर 107 की कार्रवाई

2246 लोगों पर 107 की कार्रवाई दाउदनगर (औरंगाबाद). पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कुल 2246 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी है. दाउदनगर अनुमंडल के गोह, हसपुरा,देवकुंड,उपहारा,बंदेया,ओबरा,दाउदनगर तथा खुदवां थाना से कुल 59 प्रस्ताव प्राप्त हुए है, जिनमें 2246 व्यक्तियों पर 107 की कार्रवाई करने की अनुशंसा की […]

2246 लोगों पर 107 की कार्रवाई दाउदनगर (औरंगाबाद). पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कुल 2246 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी है. दाउदनगर अनुमंडल के गोह, हसपुरा,देवकुंड,उपहारा,बंदेया,ओबरा,दाउदनगर तथा खुदवां थाना से कुल 59 प्रस्ताव प्राप्त हुए है, जिनमें 2246 व्यक्तियों पर 107 की कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है. कुल 2246 लोगों पर नोटिस भी निर्गत किया जा चुका है. 224 लोगों को बांड डाउन किया गया है. 335 लोगों के विरुद्ध वारंट भी निर्गत किया जा चुका है. दाउदनगर थाना के द्वारा 422 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है, जिनमें 54 लोगों को बांड डाउन किया गया है. वहीं 68 लोगों के विरुद्ध वारंट निर्गत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >