नल व पाइप तो लगा, पर नहीं मिला पानी

नल व पाइप तो लगा, पर नहीं मिला पानीफोटो नंबर-7 – बंद पड़ा जलमीनार.पीएचइडी की लापरवाही से लखडिहरा गांव में बंद पड़ा जलमीनार प्रतिनिधि 4 ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के लखडिहरा गांव में कई वर्ष पूर्व पीएचइडी द्वारा लाखों रुपये की लागत से जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक जलमीनार को विभाग द्वारा चालू […]

नल व पाइप तो लगा, पर नहीं मिला पानीफोटो नंबर-7 – बंद पड़ा जलमीनार.पीएचइडी की लापरवाही से लखडिहरा गांव में बंद पड़ा जलमीनार प्रतिनिधि 4 ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के लखडिहरा गांव में कई वर्ष पूर्व पीएचइडी द्वारा लाखों रुपये की लागत से जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक जलमीनार को विभाग द्वारा चालू नहीं किया गया है. इस कारण लखडिहरा गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है. गांव के चितरंजन सिंह, लाला सिंह, मनोज सिंह, जयनंदन यादव व राजू कुमार आदि लोगों ने बताया कि विभागीय उदासीनता के कारण जलमीनार को आज तक चालू नहीं कराया गया है, जबकि गांव में विभाग द्वारा नल व पाइप लगाये गये हैं. जिस वक्त जलमीनार का निर्माण कराया जा रहा था, उम्मीद जगी थी कि अब शहर की तरह गांवों में भी पाइपलाइन से पेयजल मुहैया कराया जायेगा. ग्रामीणों ने पीएचइडी के अधिकारियों से बंद पड़े जलमीनार को चालू कराने की मांग की है. इस संबंध बारे में जानकारी लेने के लिए पीएचइडी के अधिकारी से संपर्क किया गया, तो उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >