विकास से कोसों दूर रामपुर गांव मदनपुर (औरंगाबाद). मदनपुर प्रखंड की पिरथू पंचायत का रामपुर गांव विकास से दूर है. इस गांव में करीब 200 घर की हैं. यह गांव आज विकास के नाम पर आंसू बहा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार इस गांव में नाली गली व रोड नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण भी नहीं कराया गया है.समाजसेवी रानी सिंह ने कहा कि गांव में पानी के साथ-साथ सभी बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा. ग्रामीण गोवर्द्धन यादव, विनय भुइंया आदि ने जिला प्रशासन से तत्काल सारी सुविधा मुहैया कराने की मांग की है.
विकास से कोसों दूर रामपुर गांव
विकास से कोसों दूर रामपुर गांव मदनपुर (औरंगाबाद). मदनपुर प्रखंड की पिरथू पंचायत का रामपुर गांव विकास से दूर है. इस गांव में करीब 200 घर की हैं. यह गांव आज विकास के नाम पर आंसू बहा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार इस गांव में नाली गली व रोड नहीं रहने के कारण लोगों को […]
