जुआरियों का अड्डा बना आंगनबाड़ी केंद्र

जुआरियों का अड्डा बना आंगनबाड़ी केंद्र मदनपुर (औरंगाबाद). खिरियावां पंचायत के मानवघाट में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र जुआरियों का अड्डा बन गया है. गौरतलब है कि 2011-12 में इस आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया था, पर चार साल बीत जाने के बावजूद भी इस भवन में न तो खिड़की व न ही दरवाजा लग सका. […]

जुआरियों का अड्डा बना आंगनबाड़ी केंद्र मदनपुर (औरंगाबाद). खिरियावां पंचायत के मानवघाट में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र जुआरियों का अड्डा बन गया है. गौरतलब है कि 2011-12 में इस आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया था, पर चार साल बीत जाने के बावजूद भी इस भवन में न तो खिड़की व न ही दरवाजा लग सका. स्थानीय निवासी श्रवण कुमार साहू ,नीरज कुमार व कमलेश पाल आदि ने कहा कि यह भवन अब जुआरियों का अड्डा बन चुका है. इसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह आंगनबाड़ी केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पर कोई ठोस कदम उठाये जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >