बारुण के टेंगरा गांव में मारपीट, बाप-बेटा घायल

औरंगाबाद (नगर) : बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई. इसमें बाप-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बारुण में किया जा रहा है. जख्मी विशुनपत सिंह के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिनमें गांव के ही विजय सिंह, संजय […]

औरंगाबाद (नगर) : बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई. इसमें बाप-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बारुण में किया जा रहा है.
जख्मी विशुनपत सिंह के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिनमें गांव के ही विजय सिंह, संजय सिंह, रंजय सिंह व जय प्रकाश सिंह को आरोपित बनाया गया है. इन लोगों पर लाठी-ठंडे व तेज हथियार हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. बारुण थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >