औरंगाबाद (कोर्ट) : साक्षर भारत मिशन के तहत प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक व केआरपी की बैठक शनिवार को हुई. जिपं अध्यक्ष रंजु देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में कई निर्णय लिए गये.
बैठक में पारित हुए प्रस्ताव के अनुसार, सभी 203 लोक शिक्षा केंद्रों व 13 सौ साक्षरता केंद्रों की सघन जांच चार से 12 फरवरी तक की जायेगी. यह जांच अभियान प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक व केआरपी के नेतृत्व में अपने-अपने प्रखंडों को छोड़ कर दूसरे प्रखंडों में की जायेगी.
21 व 22 दिसंबर को एमटी ट्रेनिंग उच्च विद्यालय देव में तथा 24 व 25 दिसंबर को वीटी ट्रेनिंग पूरे जिले में करायी जायेगी. इसके अलावा प्रत्येक प्रखंडों में पांच-पांच लोक शिक्षा केंद्रों को आदर्श लोक शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है. बैठक में ही जिपं अध्यक्ष इंदु देवी, सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, जिला लोक शिक्षा समिति के वरीय पदाधिकारी डॉ इंदेश्वर कुमार आदि ने जिले से निरक्षरता को पूरी तरह समाप्त करने का आह्वान किया.
इस मौके पर हषरू सिंह, प्रो दिनेश प्रसाद, शशिधर सिंह, रमाकांत कुमार, उदय कुमार, राज कुमारी, फूल कुमारी, संजय सिंह, राजबहादुर सिंह, उभय पासवान, नरेश कुमार, शबाना परवीण, प्रतिमा कुमारी, यशवंत कुमार आदि उपस्थित थे.
