ताइदों को बैठने के लिए एक कमरा नहीं

ताइदों को बैठने के लिए एक कमरा नहीं दाउदनगर (औरंगाबाद). दाउदनगर विधि संघ में कार्यरत ताइदों को बैठने के लिए अभी तक एक भी कमरा नहीं बन पाया है. इसके चलते ताइदों को काफी परेशानी हो रही है. इस बारे में जानकारी देते हुए ताइद अनिल सिंह तथा श्रीनिवास ने बताया कि उनलोगों ने बैठने […]

ताइदों को बैठने के लिए एक कमरा नहीं दाउदनगर (औरंगाबाद). दाउदनगर विधि संघ में कार्यरत ताइदों को बैठने के लिए अभी तक एक भी कमरा नहीं बन पाया है. इसके चलते ताइदों को काफी परेशानी हो रही है. इस बारे में जानकारी देते हुए ताइद अनिल सिंह तथा श्रीनिवास ने बताया कि उनलोगों ने बैठने के लिए कमरा बनाने के लिए आवेदन दिया है, परंतु किसी ने भी सुध नहीं ली. अधिवक्ताओं को बैठने के लिए आठ कमरे बनवाये गये हैं, परंतु उन लोगों को आज भी पेड़ के नीचे बैठ कर अपना काम करना पड़ रहा है. गरमी व बरसात में उनलोगों को काफी परेशानी हाेती है, परंतु कोई भी जनप्रतिनिधि आज तक उनलोगों के लिए एक भी कमरे नहीं बनवा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >