पेंशनर समाज ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

पेंशनर समाज ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल फोटो नंबर-3, परिचय-कंबल वितरण करते जगन्नाथ सिंह व अन्य रफीगंज(औरंगाबाद).पेंशनर समाज द्वारा रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय, रफीगंज के प्रांगण में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता व देखरेख साहिद रिजवी ने की. मुख्य अतिथि पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, संयुक्त सचिव गोवर्धन यादव […]

पेंशनर समाज ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल फोटो नंबर-3, परिचय-कंबल वितरण करते जगन्नाथ सिंह व अन्य रफीगंज(औरंगाबाद).पेंशनर समाज द्वारा रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय, रफीगंज के प्रांगण में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता व देखरेख साहिद रिजवी ने की. मुख्य अतिथि पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, संयुक्त सचिव गोवर्धन यादव उपस्थित रहे. अध्यक्ष ने कहा कि पेंशनर समाज औरंगाबाद जिला में काफी मजबूत संगठन है. इसके माध्यम से हम लोग जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करते हैं. अपने कार्यों से रिटायर होकर हमलोग पेंशन पाते हैं, लेकिन समाज में ऐसे भी लोग हैं जो सारा जीवन काम करते हैं. पर बुढ़ापे में वह नि:सहाय हो जाते हैं, जिनकी मदद करने के लिए समाज के नौजवानों व सबल व्यक्ति को आगे आना चाहिए. इस अवसर पर रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मजिद खां, मिथिलेश मिश्रा, पेंशनर समाज मित्र अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >