विधायक से सड़क नर्मिाण की मांग

विधायक से सड़क निर्माण की मांग दाउदनगर (अनुमंडल). गोरडीहा पंचायत में बिजली व सड़क की सुविधा बढ़ेगी. ये बातें पंचायत मुख्यालय स्थित हरिवंश उच्च विद्यालय में विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहीं. उनका यहां मुखिया भगवान सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया. मुखिया ने प्रमुख रूप से सड़क व […]

विधायक से सड़क निर्माण की मांग दाउदनगर (अनुमंडल). गोरडीहा पंचायत में बिजली व सड़क की सुविधा बढ़ेगी. ये बातें पंचायत मुख्यालय स्थित हरिवंश उच्च विद्यालय में विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहीं. उनका यहां मुखिया भगवान सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया. मुखिया ने प्रमुख रूप से सड़क व बिजली की मांग रखी. इसके बाद विधायक ने कहा कि यहां आने से पहले ही वे बिजली विभाग के अभियंताओं से बात कर चुके हैं. सड़क के लिए कहा कि जब भी अनुशंसा की जायेगी, वे मुखिया जी से संपर्क करेंगे. मुखिया ने बताया कि रुपचंद बिगहा, भेड़िया बिगहा, रामनगर व महाबीर गंज टोला के विद्युतीकरण करने व प्रसाद बिगहा से नोनार भाया गोरडीहां भेडिया बिगह रोड निर्माण की मांग की गयी है. यह रोड करीब चार किलोमीटर लंबा है. इसके निर्माण हो जाने से पंचायत के सभी टोले व गांव सड़क मार्ग से जुड़ जायेंगे. विधायक ने कहा कि नहर पर जो पक्की सड़क बनी है वह उनकी ही अनुशंसा से बनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >