आठ सौ बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र आठ शिक्षक हाल मिडिल स्कूल खैरा जीवा बिगहा का फोटो नंबर-19,परिचय- एक ही वर्ग कक्ष में बैठकर पढ़ते लगभग 100 छात्र कुटुंबा(औरंगाबाद). प्रखंड के मिडिल स्कूल खैरा जीवा बिगहा में शिक्षकों की भारी कमी है. यहां बच्चों की कुल संख्या 811 है, पर इन्हें पढ़ाने के लिए स्कूल में मात्र आठ ही शिक्षक हैं. ऐसे तो आठ में से एक हेडमास्टर हैं, जो विभागीय बैठक समेत कार्यालय से जुड़े अन्य कार्यों में ही व्यस्त रहते हैं. ऐसे में बच्चों का पठन-पाठन में काफी कठिनाई होती है. औसतन यह कहा जाये कि एक शिक्षक को पढ़ाने के लिए यहां 100 छात्र है. सरकारी आकड़ों के अनुसार मिडिल स्कूल में 35 बच्चों व प्राथमिक स्कूल में 30 बच्चों पर एक शिक्षक की आवश्यक्ता होती है. ऐसे में आठ सौ बच्चों के लिए स्कूल में 20 से अधिक शिक्षक का होना जरूरी है. ऐसा नहीं कि शिक्षकों की कमी मात्र इसी स्कूल में हैं, बल्कि अन्य स्कूलों मे भी शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई सही ढंग से नहीं हो पाता है.हेडमास्टर भोला शरण प्रसाद ने बताया कि स्कूल में जितने शिक्षक व संसाधन उपलब्ध हैं उससे अध्ययन-अध्यापन बेहतर ढंग से कराने का प्रयास किया जाता है. ऐसे शिक्षकों की कमी से विभाग को अवगत कराया गया है.
आठ सौ बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र आठ शक्षिक
आठ सौ बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र आठ शिक्षक हाल मिडिल स्कूल खैरा जीवा बिगहा का फोटो नंबर-19,परिचय- एक ही वर्ग कक्ष में बैठकर पढ़ते लगभग 100 छात्र कुटुंबा(औरंगाबाद). प्रखंड के मिडिल स्कूल खैरा जीवा बिगहा में शिक्षकों की भारी कमी है. यहां बच्चों की कुल संख्या 811 है, पर इन्हें पढ़ाने के लिए […]
