शक्षिा व सिंचाई की व्यवस्था होगी ठीक : विधायक

शिक्षा व सिंचाई की व्यवस्था होगी ठीक : विधायक फोटो नंबर-24, परिचय- स्वागत समारोह में उपस्थित विधायक मनोज शर्माहसपुरा (औरंगाबाद).हसपुरा बाजार में गोह विधायक मनोज शर्मा व ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया. मौके पर राजेंद्र सिंह जार्ज, अधिवक्ता अजय सिंह, राम बाबू गुप्ता, राहुल कुमार पासवान, प्रकाश चंद्र गुप्ता, वीरेंद्र […]

शिक्षा व सिंचाई की व्यवस्था होगी ठीक : विधायक फोटो नंबर-24, परिचय- स्वागत समारोह में उपस्थित विधायक मनोज शर्माहसपुरा (औरंगाबाद).हसपुरा बाजार में गोह विधायक मनोज शर्मा व ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया. मौके पर राजेंद्र सिंह जार्ज, अधिवक्ता अजय सिंह, राम बाबू गुप्ता, राहुल कुमार पासवान, प्रकाश चंद्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार उर्फ विधायक, इरफान खां, अविनाश कुमार मिकू, निर्भय कुमार सुरेश आर्य समेत दर्जनों बाजार के लोगों ने माला पहना कर विधायक का भव्य स्वागत किया. वहीं, गौतम बुद्ध नगर भवन में लोजपा की ओर से गंगा दयाल पासवान की अध्यक्षता में भाजपा विधायक का अभिनंदन किया गया. मनोज शर्मा ने कार्यकर्ता व लोगों के बीच कहा कि यह जीत गोह विधानसभा की जनता की जीत है. मैं उनके ऊपर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा. शिक्षा, सड़क, बिजली, सिंचाई मेरी पहली प्राथमिकता होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >