..और इंतजार में बैठे रहे परीक्षार्थी फोटो-27,परिचय-दाउदनगर कॉलेज के बाहर बैठी छात्राएंदाउदनगर (अनुमंडल).दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर में अव्यवस्था का आलम यह रहा कि मंगलवार को साढ़े 11 बजे तक कॉलेज का ताला नहीं खुला था. 12वीं की जांच परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राएं इंतजार में बैठे थे. इसी तरह कॉलेज परिसर के बाहर गेट पर बैठीं छात्रा शिल्पी कुमारी, खूशबू कुमारी, पूजा कुमारी, पिंकी कुमारी, अमृता कुमारी ने बताया कि 10 बजे से ही कॉलेज के गेट पर आकर बैठे हैं. फिजिक्स व हिंदी की परीक्षा में 11वीं का प्रश्न पत्र दे दिया गया था, दोनों विषयों की परीक्षा मंगलवार को होने की बात कही गयी थी. यहां आने के बाद गेट में ताला बंद दिखा. कोई भी शिक्षक व कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं. दूसरी तरफ छात्रों के दो गुटों के बीच हंगामे के बाद कुछ शिक्षक व कर्मचारी पहुंचे. वहीं कॉलेज के संबंध में जानकारी देने में एक-दूसरे पर टालने का प्रयास करते हैं. प्राचार्य का मोबाइल ही बंद था.
..और इंतजार में बैठे रहे परीक्षार्थी
..और इंतजार में बैठे रहे परीक्षार्थी फोटो-27,परिचय-दाउदनगर कॉलेज के बाहर बैठी छात्राएंदाउदनगर (अनुमंडल).दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर में अव्यवस्था का आलम यह रहा कि मंगलवार को साढ़े 11 बजे तक कॉलेज का ताला नहीं खुला था. 12वीं की जांच परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राएं इंतजार में बैठे थे. इसी तरह कॉलेज परिसर के बाहर गेट पर बैठीं […]
