गांवों में समस्याओं से रू-ब-रू हुए विधायक

गांवों में समस्याओं से रू-ब-रू हुए विधायक फोटो नंबर- 22,परिचय- ग्रामीणों से रू ब रू होते विधायकअंबा (औरंगाबाद).कुटुंबा विधायक राजेश कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया. बलिया पंचायत के पीरजपुर गांव में लोगों ने विधायक का अभिनंदन किया. पंचायत के रजपरसा में विधायक ने लोगों से मुलाकत कर उनकी समस्याओं […]

गांवों में समस्याओं से रू-ब-रू हुए विधायक फोटो नंबर- 22,परिचय- ग्रामीणों से रू ब रू होते विधायकअंबा (औरंगाबाद).कुटुंबा विधायक राजेश कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया. बलिया पंचायत के पीरजपुर गांव में लोगों ने विधायक का अभिनंदन किया. पंचायत के रजपरसा में विधायक ने लोगों से मुलाकत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने गांव में सड़क नहीं होने से हो रही परेशानी से विधायक को अवगत कराया. विधायक ने कहा कि जल्द ही गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जायेगा. ग्रामीणों ने स्कूल में हो रही गड़बड़ी की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी स्कूलों का जायजा लिया जायेगा. पहले दौर में शिक्षकों को सुधार की दिशा में सुझाव दिया जायेगा. यदि फिर भी सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जायेगी. विधायक बरियांवा गांव में भी लोगों से रू-ब-रू हुए. इस मौके पर डाॅ विनोद मेहता, सतार अंसारी, नागेश्वर यादव, शिव यादव, सत्यनारायण यादव, रामपती राम, गणेश यादव, सत्यनारायण यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >