सफाई कराने में नगर पंचायत विफल

सफाई कराने में नगर पंचायत विफल शहर में कई जगहों पर लगा है कूड़ा का अंबार फोटो नंबर-2, परिचय-पीएनबी के बगल लगा गंदगी का अंबाररफीगंज (औरंगाबाद)शहर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास व अन्य जगहों पर गंदगी का अंबार लगा है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. नगर पंचायत साफ-सफाई के मामले में […]

सफाई कराने में नगर पंचायत विफल शहर में कई जगहों पर लगा है कूड़ा का अंबार फोटो नंबर-2, परिचय-पीएनबी के बगल लगा गंदगी का अंबाररफीगंज (औरंगाबाद)शहर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास व अन्य जगहों पर गंदगी का अंबार लगा है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. नगर पंचायत साफ-सफाई के मामले में विफल साबित हो रही है. पूर्व प्रमुख राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि साफ-सफाई नहीं करायी जा रही है. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि चापाकल के पास ही गंदगी है. इससे चापाकल का पानी भी दूषित हो रहा है. राजद नगर अध्यक्ष पप्पू गुप्ता ने बताया कि वीआइपी क्षेत्र होने के बाद भी नगर पंचायत सफाई कराने में कोताही बरत रही है. कार्यपालक पदाधिकारी सहाब यहया ने बताया कि जल्द ही सफाई करा दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >