बिजली के लटकेे तार को दुरुस्त कराने की मांग

बिजली के लटकेे तार को दुरुस्त कराने की मांग हसपुरा (औरंगाबाद).बाजार के कनाप रोड से गुजर कर ट्रांसफाॅर्मर पहुंचने वाली 11 हजार वोल्ट की लचर बिजली तार से कभी भी हादसा हो सकता है. कनाप रोड मुहल्ले के लोगों ने 11 हजार वोल्ट के लचर तार को दुरुस्त कराने मांग विभाग के अधिकारियों से की […]

बिजली के लटकेे तार को दुरुस्त कराने की मांग हसपुरा (औरंगाबाद).बाजार के कनाप रोड से गुजर कर ट्रांसफाॅर्मर पहुंचने वाली 11 हजार वोल्ट की लचर बिजली तार से कभी भी हादसा हो सकता है. कनाप रोड मुहल्ले के लोगों ने 11 हजार वोल्ट के लचर तार को दुरुस्त कराने मांग विभाग के अधिकारियों से की है. गांव के राम एकबाल सिंह, गोवर्धन सिंह , कुंदन आर्य, रवि कुमार, देवेंद्र सिंह, संतोष कुमार ने बताया कि लट रहे तार सड़क से गुजर रहे ट्रक समेत स्कूली बस में फंसने का भय बना रहता है. वाहन में 11 हजार वोल्ट का तार फंसने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग के अधिकारियों समेत पावर सब स्टेशन में कर्मचारियों को इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया. पर, अब तक तार दुरुस्त नहीं कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >