हंगामे से सेविका की बहाली स्थगित हसपुरा (औरंगाबाद).हसपुरा बाजार के वार्ड नंबर 12 में सेविका की बहाली ग्रामीणों के विरोध से बैठक के बाद स्थगित हो गयी. बैठक की कार्यवाही वार्ड सदस्य राम एकबाल राम की अध्यक्षता में हुई और पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने बैठक की पुस्तिका पर हस्ताक्षर बनाये. जैसे ही बीडीओ वेद प्रकाश, सीडीपीओ संध्या कुमारी समेत चयन समिति के सदस्यों ने बहाली प्रक्रिया शुरू की, अभ्यर्थियों के आवेदन में ममता कुमारी के नाम पर उपस्थित लोगों ने विरोध जताया. पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने ममता कुमारी को दूसरे पोषक क्षेत्र का सदस्य बताया जा रहा था. हंगामा को देखते हुए सेविका की बहाली प्रक्रिया स्थगित कर दिया गया. पोषक क्षेत्र के ग्रामीण समेत वार्ड सदस्य राम एकबाल राम बैठक से उठ कर चले गये. पता चला है कि मंजु कुमारी को सेविका के पद पर बहाल करने का लोग सहमति जता रहे थे.
हंगामे से सेविका की बहाली स्थगित
हंगामे से सेविका की बहाली स्थगित हसपुरा (औरंगाबाद).हसपुरा बाजार के वार्ड नंबर 12 में सेविका की बहाली ग्रामीणों के विरोध से बैठक के बाद स्थगित हो गयी. बैठक की कार्यवाही वार्ड सदस्य राम एकबाल राम की अध्यक्षता में हुई और पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने बैठक की पुस्तिका पर हस्ताक्षर बनाये. जैसे ही बीडीओ वेद […]
