पुण्यतिथि पर याद किये गये लौह पुरुष फोटो नंबर-13,परिचय-सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोगहसपुरा (औरंगाबाद)लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पटेल पुस्तकालय के प्रांगण में समारोह आयोजित कर मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह ने की व देखरेख 20 सूत्री अध्यक्ष चंद्रेश पटेल ने किया. समारोह के पूर्व पटेल चौक स्थित लौह पुरुष के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गयी. समारोह में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी, कांग्रेस नेता रवींद्र सिंह, पेंशनर समाज के प्रखंड उपाध्यक्ष हृदयानंद सिंह व रामानंद राम ने कहा कि सरदार पटेल अनेकता में एकता के प्रतीक थे. उन्होंने 586 रियासतों को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया था. अगर वे कुछ और दिन जीवित रहते तो भारत का नक्शा कुछ और ही होता. नये भारत के लिए उनके बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है. उनकी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी, जब उनके कदमों पर चले. समारोह में डाॅ ब्रह्मदेव प्रसाद, राजेंद्र सिंह, बाबा अंपायर, अरविंद कुमार वर्मा, कामता प्रसाद, गंगादयाल सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनिल आर्य, कुंदन पांडेय व अनिल सिंह समेत कई लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया. रात में रामायण गायन प्रतियोगिता का आयोजन पूरी रात हुआ. इसमें कई रामायण मंडली ने भाग लिया.
पुण्यतिथि पर याद किये गये लौह पुरुष
पुण्यतिथि पर याद किये गये लौह पुरुष फोटो नंबर-13,परिचय-सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोगहसपुरा (औरंगाबाद)लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पटेल पुस्तकालय के प्रांगण में समारोह आयोजित कर मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह ने की व देखरेख 20 सूत्री अध्यक्ष चंद्रेश […]
