हर गांवों में पहुंचेगी विकास की रोशनी : विधायक

हर गांवों में पहुंचेगी विकास की रोशनी : विधायक शिवगंज में विधायक का किया गया नागरिक अभिनंदन प्रतिनिधि, मदनपुर(औरंगाबाद)सोमवार की शाम में मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार में रफीगंज के विधायक अशोक कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि आप लोगों ने मुझे जिस भरोसा, विश्वास व […]

हर गांवों में पहुंचेगी विकास की रोशनी : विधायक शिवगंज में विधायक का किया गया नागरिक अभिनंदन प्रतिनिधि, मदनपुर(औरंगाबाद)सोमवार की शाम में मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार में रफीगंज के विधायक अशोक कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि आप लोगों ने मुझे जिस भरोसा, विश्वास व उम्मीद के साथ वोट कर जीत दिलायी है उस पर मैं हमेशा खरा उतरने का प्रयासा करूंगा. रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के हर गांवों, कसबाें व बसावटों तक विकास की रोशनी पहुंचेगी. कार्यक्रम में जदयू जिला युवा उपाध्यक्ष अनिल कुमार मेहता, जदयू नेता मंटू सिंह, मुंशी मेहता, सुरेश प्रसाद, मुखिया प्रतिनिध रंधीर सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि मो मुर्तुजा, एरकी कला पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ दारोगा मेहता, दधपी पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, डाॅ गुप्तेश्वर यादव व मुरारी प्रसाद सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >